UP Bhulekh खसरा / खतौनी की नकल (Online देखे): भूलेख उत्तर प्रदेश 2024

UP Bhulekh upbhulekh.gov.in, उत्तर प्रदेश के नागरिको के लिए शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। जिसके माध्यम से उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग द्वारा पुरे राज्य के भूमि रिकॉर्ड से सम्बंधित सभी डिजिटल को ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है, ताकि आम नागरिक उन्हें UP Bhulekh पोर्टल के माध्यम से देख सके।

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएगे की उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से आप खसरा, खतौनी की नक़ल निकालने, और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते है।

Info Box with Clickable Cards

UP Bhulekh पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें

आप भी उत्तर प्रदेश में खतौनी की नकल देखना चाहते है, तो आप यूपी खतौनी बड़ी ही आसानी से Bhulekh UP Portal के माध्यम से देख सकते है, बस आपको निचे बताए गए तरीके को ध्यान से फॉलो करना होगा।

  • उत्तर प्रदेश में खतौनी को देखने के लिए सबसे पहले आपको UP Bhulekh Portal पर https://upbhulekh.gov.in/ जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी भूलेख पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
  • अब होम पेज के मेनू सेक्शन में आपको “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP Bhulekh पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
UP Bhulekh Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक pop-up पेज खुलेगा उसमे आपको Captcha Code डालकर Submit बटन पर क्लिक करे।
UP Bhulekh पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
Fill Captcha Code
  • कैप्चा कोड को भरने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा उसमे भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी।
    • अपना जनपद/जिला चुने
    • तहसील चुने
    • ग्राम चुने
    • ग्राम का पहला अक्षर चुनें
UP Bhulekh पोर्टल पर खतौनी की नकल देखें
UP Bhulekh
  • सारी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे “खसरा/गाटा नंबर या खाता नंबर या मालिक (खातेदार) का नाम डालकर” आगे बढ़ सकते हैं।
  • यदि आप नाम से खसरा खतौनी देखना चाहते हैं तो यहां आप खातेदार के नाम वाले विकल्प का चयन करें।
Uttar Pradesh Bhulekh
Uttar Pradesh Bhulekh
  • अब खाता संख्या का विवरण जांचने के लिए खाता संख्या का चयन करें और “व्यू कोट” (खाता विवरण देखें) विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप चयनित गांव की प्लाट संख्या सहित खतौनी आपके सामने आ जाएगी।

UP Bhulekh में रियल टाइम खतौनी की नकल कैसे देखें?

आप भी उत्तर प्रदेश में रियल टाइम खतौनी की नकल (RoR) देखना चाहते है, तो आप यूपी रियल टाइम खतौनी की नकल बड़ी ही आसानी से से UP Bhulekh Portal के माध्यम से देख सकते है, बस आपको निचे बताए गए तरीके को ध्यान से फॉलो करना होगा।

  • रियल टाइम खतौनी की नकल को देखने के लिए आपको सबसे पहले UP Bhulekh Portal पर https://upbhulekh.gov.in/ जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी भूलेख पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
  • अब होम पेज पर Menu के सेक्शन में आपको “रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP Bhulekh में रियल टाइम खतौनी की नकल कैसे देखें?
UP Bhulekh Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक pop-up पेज खुलेगा उसमे आपको Captcha Code डालकर Submit बटन पर क्लिक करे।
UP Bhulekh में रियल टाइम खतौनी की नकल कैसे देखें?
Fill Captcha Code
  • कैप्चा कोड को भरने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा उसमे भूमि रिकॉर्ड की जांच करने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी।
    • अपना जनपद/जिला चुने
    • तहसील चुने
    • ग्राम चुने
    • ग्राम का पहला अक्षर चुनें
यूपी भूलेख में रियल टाइम खतौनी की नकल कैसे देखें?
Uttar Pradesh Bhulekh
  • सारी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे आप अपनी रियल टाइम खतौनी की नक़ल को निचे दिए विकल्पों के माध्यम से देख सकते है।
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
    • खाता संख्या द्वारा खोजें
    • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
    • भूमिश्रेणी द्वारा खोजें
    • नामांतरण दिनांक से खोजें
यूपी भूलेख में रियल टाइम खतौनी की नकल कैसे देखें?
यूपी भूलेख
  • आप के पास जो जानकारी उपलब्ध है, उस विकल्प को चुन कर उस जानकारी को भरे, और इसके बाद उद्धरण देखें के बटन पर क्लिक करे।
  • इसके बाद कैप्चा दर्ज भरे और “सबमिट बटन” पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने निकाली गई खतौनी (अप्रमाणित प्रतिलिपि) प्रस्तुत हो जाएगी, अब आप चाहें तो इसे प्रिंट करके सेव कर सकते हैं।
यूपी भूलेख रियल टाइम खतौनी की नकल
यूपी भूलेख रियल टाइम खतौनी की नकल

UP Bhulekh में भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें

आप भी उत्तर प्रदेश में जमीन या संपत्ति में भूखंड के वादग्रस्त होने के स्टेटस को जांचने के लिए है, तो आप भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति को आसानी से देख सकते है, बस आपको निचे बताए गए तरीके को ध्यान से फॉलो करना होगा।

  • भूखंड के वादग्रस्त होने के स्टेटस को देखने के लिए आपको सबसे पहले UP Bhulekh Portal पर https://upbhulekh.gov.in/ जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी भूलेख पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
  • अब होम पेज पर Menu के सेक्शन में आपको “भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने” विकल्प पर क्लिक करना होगा।
UP Bhulekh में भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
UP Bhulekh Portal
  • इसके बाद आपके सामने एक pop-up पेज खुलेगा उसमे आपको Captcha Code डालकर Submit बटन पर क्लिक करे।
UP Bhulekh में भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति जानें
Fill Captcha Code
  • कैप्चा कोड को भरने के बाद आपके सामने एक दूसरा पेज खुलेगा उसमे भूखंड के वादग्रस्त होने के स्टेटस को चेक करने के लिए आपको निम्नलिखित जानकारी भरनी होगी।
    • पना जनपद/जिला चुने
    • तहसील चुने
    • ग्राम चुने
    • ग्राम का पहला अक्षर चुनें
यूपी भूलेख में प्लॉट की विवादित स्थिति जानें
यूपी भूलेख
  • सारी डिटेल्स सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा उसमे आप अपने भूखंड के वादग्रस्त होने के स्टेटस को निचे दिए विकल्प के माध्यम से देख सकते है।
    • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
यूपी भूलेख में प्लॉट की विवादित स्थिति जानें
यूपी भूलेख
  • अब अपना खसरा/गाटा संख्या नंबर डालने के बाद खोजें बटन पर क्लिक्स करे, ऐसा करते ही आपके सामने सारी डिटेल्स आ जाएगी।

Note: अब यदि आपके द्वारा डाले गए खसरा नंबर को लेकर कोई विवाद चल रहा है, तो आपको उसकी जानकारी मिल जाएगी।

UP Bhunaksha Portal के माध्यम से भू-नक्शा उत्तर प्रदेश कसे देखें

अगर आप उत्तर प्रदेश में भू-नक्शा देखना चाहते है, तो आप यूपी भू-नक्शा को देखने के लिए निचे बताए गए तरीके को ध्यान से फॉलो करना होगा।

  • उत्तर प्रदेश में भू-नक्शा को देखने के लिए सबसे पहले आपको UP Bhunaksha Portal पर https://upbhunaksha.gov.in जाना होगा।
  • अब आपके सामने यूपी भू-नक्शा पोर्टल का होम पेज खुलेगा।
  • अब होम पेज खुलने के बाद आपको निचे बताई गई जानकारी सही से भरनी होगी।
    • अपना जिला
    • तहसील
    • गाँव को चुने।
UP Bhunaksha Portal के माध्यम से भू-नक्शा उत्तर प्रदेश कसे देखें
UP Bhunaksha Portal
  • यहां आप जिस प्लॉट का नक्शा देखना चाहते हैं उसके नंबर पर क्लिक करें और उसके बारे में पूरी जानकारी जैसे खातेदार का नाम, खाता संख्या, खसरा नंबर, क्षेत्रफल आदि देख सकते है, और इसके बाद आपके सामने उस प्लॉट की पूरी जानकारी आ जाएगी।
UP Bhunaksha Portal के माध्यम से भू-नक्शा उत्तर प्रदेश कसे देखें
UP Bhunaksha Portal

Note: इसके बाद Plot Report के विकल्प पर क्लिक करके आप उस नक़्शे को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड भी कर सकते है।

Bhulekh Uttar Pradesh पोर्टल का उद्देश्य क्या है?

उत्तर प्रदेश के भूलेख पोर्टल का उद्देश्य राज्य के नागरिकों को भूमि से संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराना है। इस पोर्टल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के भूमि अभिलेख, खसरा, खतौनी और भूमि अभिलेखों की जानकारी आसानी से ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। इसका मुख्य उद्देश्य भूमि स्वामित्व से संबंधित विवादों को कम करना, पारदर्शिता बढ़ाना और बिना किसी बिचौलिए के घर बैठे लोगों को भूमि से संबंधित सेवाओं का लाभ प्रदान करना है।

भूलेख उत्तर प्रदेश पोर्टल के कुछ मुख्य उद्देश्य ये भी हैं:

  • पारदर्शिता बढ़ाना
  • सुगमता और सुविधा
  • समय और श्रम की बचत
  • विवादों की रोकथाम
  • डिजिटल इंडिया पहल के तहत योगदान

इस पोर्टल का उपयोग करके नागरिक आसानी से अपने भूमि रिकॉर्ड देख सकते हैं, जो की ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

पोर्टल पर उपलब्ध भूमि अभिलेख

भूलेख लखनऊ, उत्तर प्रदेश अभिलेख डेटाबेस में खसरा और खाता संख्या के अनुसार सभी पंजीकृत भूमि जोत का विवरण भूमि स्वामित्व विवरण के साथ है, जिनकी जानकारी नीचे बताई गई है-

  • खाताधारक का नाम
  • खाताधारकों की संख्या
  • भूमि का आकार
  • खसरा संख्या और खाता संख्या का विवरण
  • संपत्ति के विरुद्ध किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  • खाली संपत्ति, आदि।

UP Bhulekh पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं कौन-कौन सी है?

Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध भूमि सेवाओं की जानकारी नीचे बताई गई है-

  • खतौनी की प्रति देखें (13 कॉलम)
  • राजस्व ग्राम खतौनी कोड जानें
  • प्लॉट/गेट का यूनिक कोड जानें
  • प्लॉट/गेट की विवाद स्थिति जानें
  • प्लॉट/गेट की बिक्री स्थिति जानें
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक संपत्ति
  • सरकारी भूमि खोजें
  • परित्यक्त संपत्ति
  • शत्रु संपत्ति
  • सरकारी प्रतिष्ठान
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

UP Bhulekh संपर्क विवरण

अगर आपको UP Bhulekh ऑनलाइन पोर्टल पर अपने भू-लेख, खतौनी आदि से संबंधित कोई समस्या है या पोर्टल पर किसी प्रकार की तकनीकी समस्या है, तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण के ज़रिए अपनी समस्या को बता सकते सकते हैं।

 संपर्क विवरण
 ईमेल आईडी  bhulekh-up@gov.in
पता कंप्यूटर सेल राजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
 लैंडलाइन नंबर+91-522-2217145
 मोबाइल नंबर+91-7080100588
Related Articles Table
संबंधित लेख
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? पूरी प्रक्रिया जानें What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश में जमीन रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें विस्तृत जानकारी UP Bhu Naksha / उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? जाने पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें: विस्तृत प्रक्रिया जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें UP में? जाने पूरी प्रक्रिया विस्तार से