UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें? जानें पूरी प्रक्रिया

त्तर प्रदेश सरकार ने भूमि से संबंधित रिकॉर्ड्स को डिजिटल बनाने और नागरिकों को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए भूलेख पोर्टल की शुरुआत की है। इस पोर्टल के माध्यम से, आप अपने भूमि से जुड़े सभी दस्तावेज़, जैसे Bhu Naksha (भूलेख नक्शा) Khasra (खसरा), Khatauni (खतौनी), आदि ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएगे कि कैसे आप भूलेख पोर्टल से UP Khasra और Khatauni (खसरा और खतौनी) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अलावा यूपी भूलेख पोर्टल से जुडी कुछ और बाटे भी साझा करेंगे।

UP Khasra और Khatauni भूलेख पोर्टल से कैसे निकालें जानें पूरी प्रक्रिया
UP Bhulekh Khasra Khatauni

(UP Khasra Khatauni) खसरा और खतौनी क्या हैं?

खसरा

खसरा एक राजस्व दस्तावेज़ है जिसमें किसी विशेष भूमि के विवरण, जैसे क्षेत्रफल, फसल, और मालिकाना हक की जानकारी होती है। यह भूमि की पहचान और उसके उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है।

खतौनी

खतौनी एक दस्तावेज़ है जिसमें एक या एक से अधिक खसरा नंबरों के मालिकों की सूची होती है। यह भूमि के स्वामित्व और उसके हिस्सेदारों की जानकारी देता है।

Centered Info Box खतौनी-की-नकल-देखें

खतौनी की नकल देखें

खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

अगर आप भी अपनी खतौनी की नकल ऑनलाइन देखना चाहते है तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते है।

  • खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने के लिए आप सबसे पहले यूपी भूलेख पोर्टल http://upbhulekh.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद आपके सामने आधिकारिक वेबसाइट का पेज खुलेगा उसमे मौजूद “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें” विकल्प पर क्लिक करे।
खतौनी की नकल ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
UP Khasra Khatauni
  • इसके बाद आपके सामने captcha code भरने का ऑप्शन आएगा उसमे सही से कॅप्टचा कोड को भरे।
UP Khasra Khatauni
UP Khasra Khatauni
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको निम्नलिखित जानकारी को सही से भरना होगा।
    • जिला
    • तहसील
    • गाँव का चयन करे।
UP Khasra Khatauni
UP Khasra Khatauni
  • इसके बाद एक दूसरा पेज खुलेगा उसमे Khatauni (खतौनी) को देखने के लिए अपना खसरा संख्या, खाता संख्या, या मालिक के नाम को डालकर देख सकते है।
UP Khasra Khatauni
UP Khasra Khatauni
  • मौजूदा जानकारी भरने के बाद, “खोजें” बटन पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपकी खतौनी और उससे संबंधित जानकारी आपके सामने खुल कर आजाएगी।
UP Khasra Khatauni
UP Khasra Khatauni

UP Bhu Naksha ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

अगर आप भी भूलेख पोर्टल पर अपनी भूमि का नक्शा देखना चाहते है, तो निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन कर सकते है।

  • सबसे पहले आप UP Bhunaksha की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhunaksha.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको उत्तर प्रदेश का नक्शा मिलेगा।
UP Bhu naksha ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
UP Bhu Naksha
  • इसमें से अपना ज़िला, तहसील और गाँव का नाम चुनें।
  • अपना प्लाट नंबर सही दर्ज करने के बाद आपके प्लाट का विवरण आपके सामने आजाएगा।
  • संबंधित जमीन का नक्शा जमीन के मालिक के नाम के साथ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यदि आपको नक्शा सही लगे, तो इसे PDF या इमेज के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं।
  • आप चाहें तो इसे प्रिंट भी कर सकते हैं।

सामान्य समस्याएं और उनके समाधान

  • सर्वर संबंधित समस्याएं: कभी-कभी सर्वर व्यस्त हो सकता है। ऐसी स्थिति में, कुछ समय बाद पुनः प्रयास करें।
  • गलत जानकारी: यदि आपको अपनी भूमि से संबंधित गलत जानकारी मिलती है, तो संबंधित तहसील कार्यालय से संपर्क करें।

खतौनी पर उपलब्ध जानकारियों की सूची

खतौनी एक महत्वपूर्ण राजस्व दस्तावेज़ है, जो किसी विशेष भूमि के स्वामित्व और उससे जुड़े अन्य विवरणों को रिकॉर्ड करता है। इसमें निम्नलिखित जानकारियाँ शामिल होती हैं:

  • जिला का नाम
  • तहसील का नाम
  • परगना का नाम
  • गांव का नाम
  • भूमि के मालिक का नाम
  • भूमि का क्षेत्रफल (हेक्टेयर में)
  • खाता संख्या
  • खसरा संख्या

e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नक़ल निकालने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को डिजिटल सेवाएं प्रदान करने के लिए e-Sathi (ई-साथी) पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन्हें अपनी भूमि से संबंधित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है, जैसे कि बैंक ऋण, बिक्री, कानूनी कार्यवाही आदि।

e-Sathi पोर्टल से UP Khasra Khatauni की नकल निकालने की स्टेप बय स्टेप प्रक्रिया

  • चरण 1: e-Sathi पोर्टल पर जाएं
    • सबसे पहले, अपने ब्राउज़र में e-Sathi पोर्टल खोलें। यह उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल है, यह पर विभिन्न सरकारी सेवाएँ ऑनलाइन उपलब्ध हैं।
  • चरण 2: लॉगिन या नया रजिस्ट्रेशन करें
    • यदि आपके पास पहले से e-Sathi पोर्टल का अकाउंट है, तो यूजरनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
    • यदि आप पहली बार पोर्टल का उपयोग कर रहे हैं, तो नए उपयोगकर्ता के रूप में रजिस्टर करें पर क्लिक करें।
    • आवश्यक जानकारी भरें (नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता) और रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
    • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP (वन टाइम पासवर्ड) आएगा, जिसे दर्ज करके सत्यापन (Verification) पूरा करें।
e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नक़ल निकालने की प्रक्रिया
UP Khasra Khatauni
  • चरण 3: खतौनी की नकल के लिए आवेदन करें
    • लॉगिन करने के बाद नागरिक सेवाएँ” (Citizen Services) सेक्शन पर जाएं।
    • खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल विकल्प को चुनें।
    • अब आपको अपना जिला, तहसील, और ग्राम चुनना होगा।
    • भूमि की पहचान के लिए खसरा संख्या, खातेदार का नाम या खाता संख्या दर्ज करें।
    • खोज बटन पर क्लिक करें, जिससे आपकी भूमि से संबंधित जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
e-Sathi पोर्टल से UP Khasra Khatauni की नकल निकालने की स्टेप बय स्टेप प्रक्रिया
UP Khasra Khatauni
  • चरण 4: ऑनलाइन भुगतान करें
    • खतौनी की प्रमाणित प्रति प्राप्त करने के लिए आपको शुल्क का भुगतान करना होगा।
    • भुगतान के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, या UPI का उपयोग करें।
    • सफल भुगतान के बाद, आपको पेमेंट रसीद (Payment Receipt) मिलेगी, जिसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
  • चरण 5: खतौनी डाउनलोड करें
    • भुगतान करने के बाद, आपकी खतौनी की नकल PDF फॉर्मेट में उपलब्ध हो जाएगी।
    • इसे डाउनलोड करें और आवश्यकतानुसार प्रिंट निकालें।
    • यह डिजिटल रूप से प्रमाणित होता है और इसका उपयोग विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों के लिए किया जा सकता है।

e-Sathi पोर्टल से खतौनी निकालते समय होने वाली समस्याएं और समाधान

समस्यासमाधान
OTP नहीं आ रहा हैकुछ समय इंतजार करें या मोबाइल नंबर सही डालें।
वेबसाइट लोड नहीं हो रहीइंटरनेट कनेक्शन जांचें या किसी और ब्राउज़र का उपयोग करें।
खसरा/खाता संख्या नहीं मिल रहीदर्ज की गई जानकारी सही है या नहीं, इसकी पुष्टि करें।
भुगतान विफल हो गया10 मिनट बाद पुनः प्रयास करें या दूसरी भुगतान विधि चुनें।

निष्कर्ष

खतौनी दस्तावेज़ भूमि स्वामित्व और उससे जुड़े सभी विवरणों का आधिकारिक रिकॉर्ड होता है। इसे ऑनलाइन UP भूलेख पोर्टल से प्राप्त किया जा सकता है। यदि आपको अपनी खतौनी में कोई गलती मिलती है, तो संबंधित तहसील कार्यालय में संपर्क करें।

भूलेख पोर्टल के माध्यम से, उत्तर प्रदेश के नागरिक अब आसानी से अपनी भूमि की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं। यह प्रणाली पारदर्शिता और आसानी प्रदान करती है, जिससे भू-स्वामित्व संबंधी विवादों और धोखाधड़ी की संभावनाएं कम हो जाती हैं। यदि आप अपनी जमीन से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो उपरोक्त चरणों का पालन करें और अपने भूमि रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखें।


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

क्या भूलेख पोर्टल का उपयोग करने के लिए पंजीकरण आवश्यक है?

नहीं, आप बिना पंजीकरण के पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं।

क्या भूलेख पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी आधिकारिक है?

हां, यह उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई आधिकारिक जानकारी है।

यदि मुझे अपनी भूमि की जानकारी में त्रुटि मिलती है, तो मैं क्या करूं?

ऐसी स्थिति में, कृपया अपने संबंधित तहसील कार्यालय से संपर्क करें।

4. क्या मैं मोबाइल पर भी भूलेख जानकारी देख सकता हूँ?

हां, आप मोबाइल ब्राउज़र या भूलेख ऐप के माध्यम से अपनी भूमि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

5. क्या भूलेख पोर्टल से खतौनी और खसरा डाउनलोड किया जा सकता है?

हां, आप ऑनलाइन खतौनी और खसरा देखकर उसे PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

6. क्या e-Sathi पोर्टल से खतौनी की नकल मुफ्त में प्राप्त की जा सकती है?

नहीं, आपको खतौनी की प्रमाणित प्रति डाउनलोड करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

Related Articles Table
संबंधित लेख
यूपी भूलेख पोर्टल पर राजस्व ग्राम खतौनी का कोड कैसे देखें? जानें पूरी प्रक्रिया UP Bhulekh खसरा / खतौनी की नकल (Online देखे): भूलेख उत्तर प्रदेश जमीन का पुराना रिकॉर्ड कैसे निकालें UP में? जाने पूरी प्रक्रिया विस्तार से UP Bhu Naksha / उत्तर प्रदेश भू-नक्शा ऑनलाइन कैसे देखें? जाने पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश में जमीन रजिस्ट्री करने में कितना खर्चा आता है? जानें विस्तृत जानकारी जमीन का पट्टा क्या होता है? देखें नियम के साथ पूरी जानकारी उत्तर प्रदेश में भूखण्ड/गाटे की वादग्रस्त स्थिति कैसे जानें? देखें पूरी प्रक्रिया यूपी भूलेख पोर्टल पर Real Time Khatauni कैसे देखें? पूरी प्रक्रिया जानें उत्तर प्रदेश में भूखण्ड / गाटे का यूनिक कोड कैसे जानें: विस्तृत प्रक्रिया What is Bhulekh – भूलेख क्या है? जानें पूरी जानकारी

Leave a Comment